Tuesday, September 27, 2011

क्वथनांक

सुबह से ही गले में कुछ दर्द सा था शायद ये बदलते मौसम की वजह से था ,ऑफिस में पानी पिने के लिए वाटर-कूलर तक पहुचा तो अन्य लोगो को वहा चटखारे लेकर बाते करते सुना

पहला व्यक्ति -यार एसा केसे हुआ ?

दूसरा -यकीन नहीं होता यार,दिखने में बड़ी सभ्य और सुशील थी

पहला व्यक्ति -यार सबसे बड़ी बात शादी के १२ साल के बाद वो क्यों भाग गई

वो सब किसी के पड़ोस में रहने वाली महिला के बारे में बात कर रहे थे जो शादी के १२ साल के बाद घर छोड़ के चली गई थी

मेरे गिलास में भरते गरम पानी के भाप के धुंधलके में मुझे ८वीं कक्षा की धुंधली यादें याद आ गई ...

टीचर -पानी का क्वथनांक ?

बच्चे -१०० डिग्री

टीचर - अलकतरे का क्वथनांक ?

बच्चे - ३०० डिग्री

गिलास के बाहर गिरते गर्म पानी के गर्माहट ने मुझे वर्तमान में पंहुचा दिया

मेने खुद से सवाल किया -सभ्य सुशील महिला का क्वथनांक ?

मेरे मुख से इक जोर की आवाज निकली- १२ साल

सारे चोंक के मुझे देखने लगे

में सबसे माफ़ी मांगते हुए वहा से निकल गया |

No comments:

Post a Comment